द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के राजनीतिक इतिहास के प्रमुख स्तंभ और आदिवासी समाज की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 04 अगस्त 2025 को दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। सचिवालय सेवा संघ की ओर से स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन एवं नेपाल हाउस में आयोजित की गयी। इस अवसर पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें।
